पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत पर हमले की साजिश रच रहा हमास? ईरान-अमेरिका पीस डील के बीच इजरायल का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली: इजरायल ने आतंकी संगठन हमास को लेकर भारत को बहुत बड़ी चेतावनी दी है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में दावा किया है कि हमास के आतंकवादी पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों देशों में सक्रिय हैं और अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे हैं।
'हमास की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं'
इजरायल ने भारत को खासकर इस बात को लेकर चेताया है कि हमास के आतंकी 7 अक्टूबर, 2023 की वारदात को लेकर काफी प्रेरित हैं और इसी की वजह से ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने इंटरव्यू में कहा, '..हां हम पाकिस्तान और बांग्लादेश में हमास की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं...ओपन सोर्सेज उनकी यात्राओं को कवर कर रहे हैं...।'

इजरायल ने भारत को दी हमास की जानकारी
इजरायली राजनयिक ने कहा, '..संभवत: वे कुछ ऐसी गतिविधियों में भी लगे हो सकते हैं, जिनके बारे में हमें नहीं पता...। मेरी नजर में 7 अक्टूबर की घटना इन आतंकवादी संगठनों के लिए एक प्रेरणा की तरह है...उन्हें लगता है कि 7 अक्टूबर को उन्होंने जो कुछ किया, उसे दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी अंजाम दे सकते हैं...।'
पाकिस्तान और बांग्लादेश में भारत-विरोधी माहौल
हमास का खौफनाक इतिहास

- इजरायली राजदूत ने भारत के खिलाफ बांग्लादेश और पाकिस्तान की धरती पर हमास की चल रही गतिविधियों को लेकर जो कुछ कहा है, वह खान खड़े कर देने वाले खुलासे हैं।
- भारत के लिए यह इसलिए और बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस समय पाकिस्तान की सरकार पूरी तरह से फौज और जनरल असीम मुनीर के कंट्रोल में है।
- मुस्लिम कट्टरपंथी असीम मुनीर की आतंकवाद परस्त नीति का अंजाम भारत पहलगाम में आतंकवादी वारदात के रूप में पहले ही भुगत चुका है।
- बांग्लादेश में पिछले दो वर्षों में काफी उथल-पुथल हो चुका है और वहां की सत्ता पर भारत-विरोधी और मु्स्लिम कट्टरपंथी ताकतों का वर्चस्व बढ़ चुका है।
हमास का खौफनाक इतिहास
- फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दुनिया का ध्यान तब सबसे ज्यादा खींचा, जब इसने इजरायल पर 7 अक्टूबर, 2023 को अबतक का सबसे खूंखार और बड़ा आतंकवादी हमला किया।
- इसने जमीन, समुद्र और हवा तीनों तरफ से एकसाथ इजरायल पर धावा बोला, जिसमें लगभग 1,200 लोग (ज्यादातर आम नागरिक) बेरहमी से मार डाले गए और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया।
- हमास के आतंकवादी किस तरह की क्रूरता कर सकते हैं, वह पूरी दुनिया अपनी आंखों से देख चुकी है।
- Hamas (हमास) का मतलब 'हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया' है।
- इसकी स्थापना मुस्लिम ब्रदरहूड वाले विचारों के तहत फिलिस्तीन की मदद के लिए 1987 में की गई।
- अमेरिका, इजरायल और यूरोपियन यूनियन के अलावा कुछ और यूरोपीय देश, जापान और कई अन्य देशों ने भी इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।
- इसकी स्थापना का मूल मकसद इजरायल की समाप्ति और दुनिया के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देना है।
Next Story