कमर में पिस्टल-हाथ में स्नाइपर राइफल, BRICS समिट के 'रीलबाज' कॉन्स्टेबल पर तगड़ा एक्शन; कौन है दीपक बांगर?
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान एक होटल की छत पर सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के स्नाइपर को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया है। ड्यूटी के दौरान बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांस्टेबल दीपक बांगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने उसे सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर उसे गृह जिले भेज दिया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

छत पर स्नाइपर ड्यूटी, कैमरे में कैद हुईं रीलमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांस्टेबल दीपक बांगर दिल्ली पुलिस की नॉर्थवेस्ट जिले की फॉरेनर्स सेल में तैनात है। BRICS समिट के दौरान उसे VVIP सुरक्षा के लिए गठित ओवरवॉच टीम में शामिल किया गया था। इस टीम में स्नाइपर और स्पॉटर जैसे सुरक्षाकर्मी ऊंची इमारतों से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हैं।
बांगर की ड्यूटी सेंट्रल दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल की छत पर लगाई गई थी। इसी दौरान उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ वीडियो सामने आए। एक वीडियो में वह सादे कपड़ों में नजर आया और उसके गले में ब्रिक्स समिट का पहचान पत्र लटका था। वीडियो में वह अपनी कमर पर लगी सर्विस पिस्टल भी दिखाता नजर आया।
स्नाइपर राइफल की स्कोप से निशाना लगाते दिखादूसरे वीडियो में कांस्टेबल स्नाइपर राइफल की स्कोप से देखते हुए नजर आया। कैमरे में होटल की छत से आसपास का इलाका और दूसरी इमारतें भी दिखाई दे रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में एक अन्य क्लिप का भी जिक्र है, जिसमें छत पर मौजूद दूसरे सुरक्षाकर्मियों और उनके उपकरणों को दिखाए जाने की बात कही गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस रीलबाज कांस्टेबल की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे। खासतौर पर स्नाइपर की तैनाती वाली जगह, आसपास का नजारा और हथियारों की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई गई।
तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबितरिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो कांस्टेबल के निजी इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए थे। सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद ये वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आए। इसके बाद कांस्टेबल को ब्रिक्स सुरक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया और तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर कैसे अपलोड किया गया।

Next Story