'मैं स्ट्रीट फाइटर, AC रूम एक्टिविस्ट नहीं', जयराम रमेश ने ऐसा क्या कहा जो धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली: जंतर मंतर पर एक महीने से ज्यादा चले सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री का पद छोड़ दिया। मंत्री पद से उनका इस्तीफा होने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने उनका भव्य स्वागत किया। बिहार के दरभंगा से लोकसभा सदस्य गोपालजी ठाकुर ने उन्हें ‘पाग’ (मिथिला की पारंपरिक टोपी) पहनाई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसको लेकर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीजेपी सांसद प्रधान का स्वागत ऐसे किया जा रहा है कि मानो उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हो। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता को करारा जवाब दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि मैं स्ट्रीट फाइटर हूं।

Next Story