एक-दो नहीं विपक्ष ने रचे हैं पांच चक्रव्यूह, बीजेपी को 2029 तक 'फंसाने' की तैयारी, पर्दे के पीछे का ये 'खेला' समझिए

Newspoint
नई दिल्ली: राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष नीट पेपर लीक-2026 के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को एक बड़े चक्रव्यूह में फंसाने की तैयारी कर रही है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार के मनोबल पर काफी असर पड़ा है। संसद में भी केंद्र सरकार को इसी मुद्दे पर विपक्ष लगातार घेर रहा है। मगर, पर्दे के पीछे का खेला कुछ और ही है। यह सारा खेला अब 2027 के यूपी समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2029 में लोकसभा चुनावों को लेकर किया जा रहा है, ताकि बीजेपी तब तक इन मुद्दों में ही उलझी या फंसी रहे।
Hero Image