'पैलेट गन तो आपने ही शुरू की थी...', लोकसभा में राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, तो इंजीनियर राशिद ने दिखाया आईना

Newspoint
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ, जब राहुल गांधी ने 20 जुलाई को छात्रों के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। इस पर सत्तापक्ष ने जमकर विरोध किया। साथ ही सांसद राशिद शेख (इंजीनियर राशिद) ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही 2010 में पैलेट गन कश्मीर में शुरू की थी।
Hero Image