'सभी को राम राम, सलाम, दिल से जय बाबा की भाइयों', चौतरफा कसा शिकंजा तो आमिर शौकीन ने ऐसे मांगी माफी
नई दिल्लीः दिल्ली में त्रिपुरा के आदिवासी युवक के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने के मामले में आरोपी इंफ्लुएंसर आमिर शौकीन ने माफी मांगी है। शौकीन ने गुरुवार को हाथ जोड़कर राम राम बोलते हुए कहा कि उसे माफ किया जाए क्योंकि उसका किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। वीडियो सिर्फ हंसी मजाक के लिए बनाई थी।
दोबारा हाथ जोड़ के माफी मांग रहा हूंः आमिर शौकीनआमिर शौकीन ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में कहा, 'सभी को राम राम, सलाम, दिल से जय बाबा की भाइयों। जैसे कि आपको पता है मैंने त्रिपुरा की एक वीडियो बनाई थी, वो हंसी-मजाक की वीडियो थी। लेकिन उसके लिए अगर किसी भी भाई, त्रिपुरा वालों को ठेस पहुंची है, तो मैं दोबारा हाथ जोड़ के माफी मांग रहा हूं। मुझे माफ करें। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया है। उनसे भी माफी मांगता हूं।'

'किसी को आहत पहुंचाने का इरादा नहीं था'इंफ्लुएंसर ने आगे कहा, 'मेरे से गलती हुई है, छोटे-छोटे बच्चे हैं, और बस यही कहना चाहता हूं मुझे दिल से माफ करें, लिखित में भी दे दूंगा कि मुझसे गलती हुई है। लेकिन मेरी किसी को आहत पहुंचाने की इच्छा नहीं थी। किसी भी राज्य को आहत करने का इरादा नहीं था। क्योंकि अपनी अम्मी की कसम, अल्लाह की कसम, मुझे नहीं पता था कि कोई स्टेट है त्रिपुरा। त्रिपुरा, मेरे को बोलने में थोड़ी प्रॉब्लम है। और वो हंसी-मजाक की वीडियो थी और इसके अलावा कुछ नहीं, मैंने डिलीट कर दी।'

कंटेंट क्रिएटर बोला- भाईचारा सबसे ऊपरकंटेंट क्रिएटर ने कहा, 'मैंने कभी किसी के साथ गलत नहीं करा। मैं छूटते ही जय बाबा की बोलता हूं, जय श्री राम बोलता हूं। किसलिए बोलता हूं? कि सबको साथ लेकर चलता हूं, क्योंकि भाईचारा सबसे ऊपर है। बस यही बात कह रहा हूं। मुझसे गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांग रहा हूं। सीएम साहब से भी और सबसे मांग रहा हूं, मुझे माफ करें।'
Next Story