'RSS को खुली छूट', राहुल गांधी का दावा, पुलिस को युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया गया; Video शेयर किए

Newspoint
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मीडिया के सामने अपना एजेंडा बताया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर जोर देते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा,'पुलिसवाले बड़े डिस्टर्ब हैं। वो पूछ रहे हैं कि हमसे हिंदुस्तान के युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है। हमें युवाओं को रोकने के लिए कहा जा रहा है और फिर हमसे ही RSS के लोगों को फ्री घूमने दिया जा रहा है।'
Hero Image

RSS के लोगों को छूट मिल रहीबीजेपी के साथ ही RSS पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा,'गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के अंदर ये सवाल पूछा जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। पुलिस वाले पूछ रहे हैं कि एक तरफ हमसे कहा जा रहा है कि युवाओं को आप मारिए, उन पर पैलेट गन चलाइए। दूसरी तरफ हमें कहा जा रहा है कि ये जो RSS के अपराधी और गैंगस्टर हैं इनको आप छोड़िए। इनसे युवाओं की पिटाई करवाइए। 50 फीसदी पुलिसवाले हमसे कह रहे हैं कि जो आप कर रहे हैं वो सही है। बस करते जाओ। '

लीगल याचिका दाखिल करेंगे राहुलराहुल गांधी ने अपने सुप्रीम कोर्ट मार्च के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक और वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और लीगल याचिका दायर करेंगे। क्योंकि करोड़ों युवा लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। ये युवा संविधान को अपना धर्म मानते हैं। ये हिंदुस्तान की आवाज हैं। सबकी आवाज को हम अपना धर्म मानते हैं, जिस पर आक्रमण हो रहा है।

पुलिस अपने आप से पूछ रही सवालराहुल गांधी ने आगे कहा,'जंतर-मंतर पर पुलिस रोक रही है। छात्रों को प्रोटेस्ट करने से रोका जा रहा है। आज हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तो हमें भी रोका जाएगा। आपको लगता है कि ये एक दिन की बात है। आप ये मत सोचिए कि ये 5 दिन पहले शुरू हुआ है। सालों से ये विरोध चल रहा है। आप सोच रहे हैं हमारे लिए मुश्किल है। पुलिस हमारे सामने खड़ी है। जितना आप थक रहे हो, उससे दोगुना पुलिस थक रही है। पुलिस अपने आप से पूछ रही है कि ये हो क्यों हो रहा है। हम ज्ञानेश कुमार जैसे चोर को क्यों बचा रहे हैं। इसलिए लगे रहना है। आज करेंगे रोकेंग, कल करेंगे रोकेंग, परसों करेंगे रोकेंगे। रोकने दीजिए, देश ऐसे ही बनता है।'

BJP के लोग आ सकते हैं मार्च में- राहुलराहुल गांधी ने कहा कि जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, वो सुप्रीम कोर्ट मार्च में आ सकता है। अगर BJP के लोग भी सोचते हैं कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है, तो आप भी आ जाओ। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है, आपके भविष्य की लड़ाई है। अगर आप सीधे नहीं आ सकते, तो जब हम 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल कर रहे होंगे, तो आप सॉलिडेरिटी दिखाएं और खुद को एक्सप्रेस करें। आप देश को बताइए कि मोदी सरकार जो कर रही है वो गलत है और हम ये नहीं होने देंगे। आपको डरने की जरूरत नहीं है।