'पीएम नेहरू मजबूती से महारानी एलिजाबेथ की आंखों में आंखें डालकर खरी-खोटी सुना रहे थे', कांग्रेस ने यूं की तारीफ
नई दिल्ली: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत और रूस के रिश्तों को लेकर हाल में ही एक पुराना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार वह महारानी एजिलाबेथ द्वितीय से भारत को रूस के खिलाफ रुख अपनाने के लिए मनाने में आ रहीं मुश्किलों को लेकर बात की थी। इसी दौरान महारानी ने उन्हें 1952 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि कैसे नेहरू ने रूस के मुद्दे पर दो टूक जवाब दिया था। अब बोरिस जॉनसन के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का रिएक्शन सामने आया है।

Next Story