'PM मोदी ने परमाणु हमला रुकवाया..', पुतिन के जिगरी दोस्त ही रुकवा सकते हैं युद्ध, बोले पोलैंड के उप विदेश मंत्री

Newspoint
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलैंड ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है। पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन कुछ चुनिंदा नेताओं में से हैं, जो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में जंग रोकने का दबाव डाल सकते हैं। रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से ही लड़ाई चल रही है, जिसमें बड़ी तादाद में लोगों की जानें गई हैं।
Hero Image

पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में रूस-यूक्रेन के बीच करीब साढ़े चार साल से जारी युद्ध रोकने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की बड़ी अहमियत बताई है।


' पीएम मोदी ने परमाणु हमला रुकवाया'
पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने कहा, '2022 के आखिर में मैंने यूक्रेन में टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल से पुतिन को रोकने में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से निभाई गई भूमिका का जिक्र किया था। '