'यह दोस्ती ढोंग है-धोखा है', सर्जियो गोर ने सुनाया मोदी-ट्रंप का फोन कॉल वाला किस्सा, तो भड़की कांग्रेस
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र मानते हैं और भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं कुछ महीने पहले मियामी में यूएफसी में राष्ट्रपति के साथ था और हम बैकस्टेज बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा, 'चलो प्रधानमंत्री को फोन करते हैं।' मैंने कहा, 'सर, वहां सुबह के 6:00 बज रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'वह उठ जाएंगे। वह मेरे जैसे हैं।'

अमेरिकी राजदूत के इस बयान के बाद भारत में सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सर्जियो गोर का वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से तीखे सवाल किए हैं। खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल पूछा- 'मोदी सुबह 6 बजे ट्रंप को बिना बुलाए फोन कर सकते हैं और उनसे जवाब की उम्मीद कर सकते हैं?' सवाल का जवाब भी पवन खेड़ा ने खुद देते हुए कहा, 'सपने में भी नहीं।'

Next Story