NEET-UG 2026 रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- भाजपा की भ्रष्ट व्यवस्था ने कुचले 22 लाख छात्रों के सपने
नई दिल्ली: NEET-UG 2026 रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और पेरेंट्स के बीच भारी नाराजगी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, सपनों और परिवारों के त्याग को “भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था” ने कुचल दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे और लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार मिला। उन्होंने इसे सिर्फ नाकामी नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ “अपराध” बताया है।

NEET परीक्षा रद्द होने से बढ़ा छात्रों का संकटNTA ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है। जांच एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले थे कि परीक्षा की गोपनीयता से समझौता हुआ है। सरकार ने जांच CBI को सौंप दी है और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है।
राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोपराहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्रों को सजा भुगतनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर युवाओं की तकदीर मेहनत की बजाय पैसे और पहुंच से तय होगी तो शिक्षा व्यवस्था का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के “अमृतकाल” पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह देश के लिए “विषकाल” बन गया है।
देशभर में विरोध प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा की तैयारीNEET परीक्षा रद्द होने के बाद कई शहरों में छात्रों और छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया और NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दूसरी ओर NTA ने साफ किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। नई परीक्षा तारीख जल्द घोषित की जा सकती है।

Next Story