प्रेम जाल में फंसाना छोटी बात हो गई, अब विदेशी जासूस दूसरे तिकड़म भिड़ा रहे; वायुसेना प्रमुख ने बताई नई चुनौतियां

Newspoint
नई दिल्लीः भारत की सेना विदेशी जासूसी गिरोहों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत सुरक्षा उपाय किए हैं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को कहा कि विदेशी जासूस गिरोह पुराने हनी ट्रैप से आगे बढ़कर साइबर वॉर और अन्य तिकड़मों का सहारा ले रहे हैं।


प्रेम जाल में फंसाना बड़ी खुफिया चुनौती का एक छोटा हिस्सा चीफ ऑफ द एयर स्टाफ , एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित दिल्ली में न्यूज एजेंसी ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाना एक बड़ी खुफिया चुनौती का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है। इस चुनौती का निशाना सरकारी लैब और प्राइवेट सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्टर के कर्मचारी बनते हैं।


क्या भारत का रक्षा उद्योग ऐसी जासूसी गतिविधियों की चपेट में आ सकता है? एयर चीफ मार्शल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा





विदेशी जासूस किसे बना रहे निशाना, वायुसेना प्रमुख ने बतायाएनडीटीवी के मुताबिक एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा, 'मल्टी-लेवल मार्केटिंग और सूदखोर, दोनों ही मौजूद हैं और सक्रिय भी हैं। हम इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं। हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए एक व्यवस्थित प्रयास किया जा रहा है।' भारतीय वायु सेना प्रमुख ने बताया कि चूंकि मुख्य सैन्य संचार नेटवर्क सार्वजनिक इंटरनेट से पूरी तरह अलग हैं, इसलिए विदेशी खुफिया एजेंसियां ​​हार्डवेयर के बजाय इंसानी ऑपरेटरों को निशाना बना रही हैं।



जासूसी से जुड़ी हुईं कई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां
  • वायुसेना प्रमुख ने यह बात तब कही है जब रक्षा प्रतिष्ठान में काउंटर-इंटेलिजेंस से जुड़ी कई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां हुई हैं। इन मामलों में, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े लोगों ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और पैसों का लालच देकर, सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी।
  • हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक रक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उस पर संवेदनशील ऑपरेशनल तैनाती की जानकारी लीक करने और अपने एक सहकर्मी के मोबाइल फोन में डेटा चुराने वाला मैलवेयर डालने की कोशिश करने का आरोप है। यह अधिकारी अपने निजी जीवन में मुश्किल दौर से गुजर रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक महिला ने उससे दोस्ती की, जिस पर शक है कि वह किसी पाकिस्तानी हैंडलर के लिए काम करती है।
  • वहीं अक्टूबर में, आंध्र प्रदेश पुलिस ने विशाखापत्तनम से भारतीय नौसेना के 31 साल के इंडियन नेवी के सेलर प्रदीप मुखर्जी और एक कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। मुखर्जी को कई महीनों तक ऑनलाइन एक पाकिस्तानी महिला एजेंट ने अपने जाल में फंसाए रखा था।