आज संसद में आएगा परीक्षा सुधार बिल, किरेन रिजिजू बोले- सभी सांसद चर्चा में जरूर लें हिस्सा
नई दिल्ली: छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की आवाज सुनते हुए छात्रों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने सभी सांसदों से अपील की है कि वे सोमवार को संसद में पेश होने वाले 'पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल' पर चर्चा में हिस्सा लें। बता दें कि केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और पेपर लीक के दबाव के चलते यह बिल ला रही है।

Next Story