सांसद अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, बोले राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती

Newspoint
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को 'सबसे बड़ा उत्पाती' बताते हुए कहा कि वे छात्रों के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस के इतिहास पर वार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि 'सोरोस के चमचे, इंदिरा के नाते, राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती'। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल के दौरान एक लाख छात्रों को जेल में डाला गया। यह कांग्रेस का इतिहास है। जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में आज जमानत पर हैं, वे छात्रों के हित में बोलेंगे? जिनकी सरकारों के समय 100 से अधिक पेपर लीक हुए, क्या वे (राहुल गांधी) छात्रों के हक में बोलेंगे?
Hero Image