लतीफ भट के एनकाउंटर पर अमित शाह का 'सलाम', CRPF चीफ बोले- कुछ डिशेज ठंड में भी सर्व करने पर अच्छी लगती हैं

Newspoint
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बेहतरीन कॉर्डिनेशन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तारीफ की है। इसके साथ ही CRPF महानिदेशक जीपी सिंह ने भी सुरक्षाबलों को बधाई दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 'जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से चलाए गए एक ऑपरेशन में आज तड़के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय सक्रिय आतंकवादी लतीफ भट क मुठभेड़ में मार गिराया।

'ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल'अमित शाह ने आगे लिखा- 'इससे एक दिन पहले कुलगाम में ही उसके एक साथी आतंकवादी उमर निसार को भी मार गिराया गया था। उन्होंने सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए कहा, इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।


CRPF महानिदेशक ने भी दी बधाईसुरक्षा बलों की सफलता पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक जीपी सिंह ने भी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बधाई हो दोस्तों। कुछ डिशेज ठंडी सर्व करने में सबसे अच्छी लगती हैं, ठंड के मौसम में भी।'


सुरक्षाबलों ने कैसे लतीफ भट को किया ढेर?
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबल कई गांवों में घर-घर जाकर सघन तलाशी ले रहे हैं। इस संयुक्त अभियान में सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल हैं।
  • अभियान के पहले दिन सोमवार को एक संदिग्ध आतंकी मारा गया था। सुरक्षा बलों ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर इस बारे में विस्तृत जानकारी दी थी कि कैसे उमर ने अखरान हमले को अंजाम देने में लतीफ भट की मदद की और कैसे लतीफ फिर से सक्रिय हो गया।
  • इस बीच सुरक्षाबलों के हाथ बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान लतीफ भट लग गया। सुरक्षा बलों की ओर से उसे आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
  • एक वीडियो में सैन्य अधिकारी लगातार आतंकी लतीफ से हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील करते दिखे। सेना के एक अधिकारी को आतंकी लतीफ से यह कहते हुए सुना गया, "हम तुम्हारे साथ हैं। हालांकि लतीफ भट के सरेंडर करने से इनकार के बाद सुरक्षाबलों ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।