NDA के नेताओं संग पीएम मोदी ने खाई बंगाल की मशहूर झालमुड़ी, दिखा देसी अंदाज, वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की अहम बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए एक बार फिर पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री सहयोगी नेताओं के साथ हंसी-मजाक करते और झालमुड़ी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आज एनडीए बैठक में साथी नेताओं के साथ झालमुड़ी साझा की।'

12 साल पूरे होने पर जुटे NDA के दिग्गजयह बैठक ऐसे समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए हैं। बैठक में एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेताप्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और गठबंधन दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में सुशासन, विकास और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेहरू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ चुके हैं मोदीइस बैठक का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार कार्यकाल के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। इसे एनडीए के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है और बैठक में भी इस उपलब्धि की चर्चा रही।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में खास है झालमुड़ीदरअसल, झालमुड़ी केवल एक लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड नहीं है, बल्कि हाल के वर्षों में यह पश्चिम बंगाल की राजनीति का भी प्रतीक बन गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान झारग्राम में पीएम मोदी के झालमुड़ी स्टॉल पर रुकने को बीजेपी ने स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव के संदेश के रूप में पेश किया था। बाद में प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी अभियान में भी इसका जिक्र किया था।
बंगाल की राजनीति में जारी है हलचलवहीं पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी इन दिनों हलचल तेज है। एक ओर बीजेपी राज्य में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने में जुटी है, तो दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही है। कई नेताओं की नाराजगी, संगठनात्मक बदलाव और इस्तीफों के बीच पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Next Story