Honeymoon Murder Case: सोनम रघुवंशी फिर जाएगी जेल? जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

Newspoint
नई दिल्ली: मेघालय के कुख्यात हनीमून हत्याकांड में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राज्य सरकार ने मेघालय हाई कोर्ट से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को चुनौती दी है।

मई 2025 में मेघालय में हुई इस हनीमून हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार मेघालय सरकार की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के आंशिक कार्य दिवस पर जस्टिस एमएम सुंदरेश की अगुवाई वाली बेंच में यह अर्जी दाखिल की है।
Hero Image