'पारले बिस्किट-चॉकलेट के विज्ञापनों में बिजी', पेट्रोल-डीजल कीमतों पर खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करने की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस मसले पर अंतिम टिप्पणी राहुल गांधी करेंगे। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
‘देश की अर्थव्यवस्था सुधारने में गंभीर नहीं सरकार’खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पारले बिस्किट और चॉकलेट के विज्ञापनों और प्रचार में ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने को लेकर गंभीर नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है, जबकि सरकार विपक्ष पर हमला करने में लगी हुई है।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का वारकांग्रेस अध्यक्ष ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को सरकार की ओर से पैदा किया गया संकट बताया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़े थे, लेकिन तब लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी दी गई थी। खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ऐसा करने में विफल रही है।
‘10 दिन में कई बार बढ़े दाम’खरगे ने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे साफ है कि सरकार हालात संभाल नहीं पा रही। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है और युवाओं के लिए जीवन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को गरीबों और युवाओं की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है।
बीजेपी-कांग्रेस के बीच तेज हुई सियासी जंगईंधन कीमतों और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक तरफ बीजेपी विपक्ष पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस लगातार महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है।

Next Story