पश्चिम एशिया संकट: भारतीयों की सुरक्षा पर केंद्र की पैनी नजर, कुवैत हमले में इंडियन की मौत पर दुख; अलर्ट मोड में MEA
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय समुदाय की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं विदेश मंत्रालय ने कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई।

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (गल्फ) असीम आर. महाजन ने बताया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार संपर्क में है। सूचना शेयर करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कोओर्डिनेशन के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रखा गया है। साथ ही क्षेत्र में मौजूद भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास भी पूरी तरह सक्रिय हैं और भारतीय नागरिकों की हर संभव सहायता कर रहे हैं।
'UAE का एयरस्पेस पूरी तरह खुला'महाजन ने कहा कि क्षेत्र में हवाई सेवाओं की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। भारत लौटने के इच्छुक यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का हवाई क्षेत्र पूरी तरह खुला है और भारत और UAE की विमानन कंपनियां दोनों देशों के बीच नियमित उड़ानें संचालित कर रही हैं।
खाड़ी देशों से भारत के लिए उड़ानें उपलब्धइसके अलावा सऊदी अरब और ओमान के विभिन्न हवाई अड्डों से भी भारत के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। कुवैत का हवाई क्षेत्र भी खुला हुआ है, जबकि कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से संचालित हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन और भारतीय मिशनों की सलाह का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित दूतावासों से संपर्क बनाए रखने की अपील की है।

Next Story