'हमें पाखंडी माना जा रहा..': कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का फिर दिखा पाकिस्तान प्रेम, बोले- यह कैसी कूटनीति
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से भारत की पाकिस्तान और चीन को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि एक तरफ तो हम कहते हैं कि अब युद्ध का समय नहीं रहा और दूसरी तरफ पाकिस्तान पर हमला कर देते हैं। उन्होंने क्वाड को लेकर भी सवाल उठाया और कहा है कि दुनिया भारत को पाखंडी के तौर पर देख रही है।

दुनिया हमें पाखंडी मान रही-मणिशंकर अय्यरकांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को श्रीनगर में मीडिया से बातचीत में भारत की विदेश नीति से लेकर देश की मौजूदा राजनीति सब पर बात की है और मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है।
'यह किस तरह की कूटनीति है'उन्होंने चीन को लेकर भारत की मौजूदा नीति की भी आलोचना की है। उनके मुताबिक, '..और चीन के साथ, हम क्वाड में शामिल होकर उन्हें नाराज कर दिया। अब अमेरिका भी कह रहा है कि क्वाड का कोई मतलब नहीं। तो यह किस तरह की कूटनीति है। इसे हमारी रणनीतिक स्वतंत्रता से कोई लेना-देना नहीं। इसका संबंध दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश से है। यह लेन-देन से जुड़ा है,नैतिक नहीं।'
(खबर अपडेट हो रही है।)

Next Story