'ऐसी जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं हो', EPFO-ITR डेटा के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को खास निर्देश

Newspoint
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) और आयकर ( ITR ) रिकॉर्ड में मौजूद संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा तक निजी संस्थाओं की पहुंच को लेकर चिंता जताई है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह ऐसे प्रभावी सुरक्षा उपाय तैयार करने पर विचार करे, जिससे सरकारी रिकॉर्ड में उपलब्ध व्यक्तिगत जानकारी का निजी कंपनियों की ओर से दुरुपयोग न हो सके। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को यह टिप्पणी की।
Hero Image