कैसे देश के पहले जेन Z आंदोलन ने मनवाई अपनी मांग: इंस्टाग्राम से सड़क तक, 50 दिन में बदल गया राजनीतिक समीकरण

Newspoint
नई दिल्लीः करीब 50 दिन पहले 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ एक छोटा छात्र प्रदर्शन शनिवार को उस मुकाम पर पहुंचा, जहां केंद्र सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा। यह आंदोलन केवल अपनी प्रमुख मांग मनवाने के कारण नहीं, बल्कि अपने तरीके की वजह से भी अलग रहा। राजनीतिक विश्लेषक इसे देश का पहला बड़ा जेन Z आंदोलन मान रहे हैं, जिसकी ताकत पारंपरिक संगठन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, वॉलेंटियर नेटवर्क और विकेंद्रीकृत नेतृत्व बना।
Hero Image