अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के मिलिट्री कमांडरों की बातचीत, LAC से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: भारतीय और चीनी सैन्य कमांडरों के बीच बातचीत फिर शुरू हो गई है। सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए नवंबर महीने में ये बातचीत शुरू हुई है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को कहा कि हालिया बातचीत का फोकस सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने और LAC से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने पर था। माना जा रहा है कि यह बातचीत कई दिनों तक चली। बातचीत का यह समय इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में सीमा पर खासकर अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में चीनी सैनिकों के आक्रामक रुख की खबरें सामने आ रही हैं।

सीमा पर शांति बनाए रखना उद्देश्यविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत और चीन राजनयिक और सैन्य तंत्रों के जरिए नियमित रूप से बातचीत करते रहते हैं। जायसवाल ने कहा कि हाल ही में पूर्वी सेक्टर में वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की एक बैठक हुई। इस तरह की बैठकों का उद्देश्य सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना है।
भारत का किसने किया प्रतिनिधित्वनागालैंड में दीमापुर के पास मुख्यालय वाले भारतीय सेना के III कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में हुई बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
किबिथू के पास मिले थे दोनों पक्षसंवेदनशील LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर सैनिकों की तैनाती और बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सितंबर में अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की पहली बैठक हुई थी। यह उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता LAC पर स्थित वाचा-दमाई बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर हुई। दोनों सैन्य कमांडर सीमा के भारतीय हिस्से में किबिथू के पास एक जगह पर मिले। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल कालिया ने किया।

Next Story