एक बड़े देश के डिप्टी पीएम मेरे पीछे पड़े हैं, अपनी बेटी के लिए बॉलीवुड में काम चाहते हैं; पीयूष गोयल का बड़ा दावा
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक के डिप्टी पीएम मेरे पीछे पड़े हुए हैं और इसकी वजह यह है कि उनकी बेटी बॉलीवुड में काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। पीयूष गोयल का बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, उन्होंने उस देश के डिप्टी पीएम के नाम का खुलासा नहीं किया है। पीयूष गोयल के खुलासे के बाद लोग अब अटकलें लगाने में जुट गए हैं।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जा रहा है और विभिन्न देशों में 'फेस्टिवल ऑफ इंडिया' का आयोजन किया जा रहा है।
विदेशी नेता जो बॉलीवुड के हैं दीवाने
पीयूष गोयल बोले- AI उद्योग अभी मैच्योर नहीं हुआ हैउन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत का एआई (AI) उद्योग अभी इतना मैच्योर नहीं हुआ है कि बड़े पैमाने पर शेयर बाजार में लिस्ट (IPO) हो सके, कंपनियों को पहले अपना आधार मजबूत करना होगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि एआई कभी भी भारत के हैंडलूम, हस्तशिल्प, पाक कला और पर्यटन जैसे क्षेत्रों की जगह नहीं ले सकता, क्योंकि इनमें इंसानी रचनात्मकता और पारंपरिक कौशल की मुख्य भूमिका है।

- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर कई बार भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने राज कपूर की 'आवारा' से लेकर मिथुन चक्रवर्ती की 'डिस्को डांसर' और भारतीय फिल्मों के रूस में बेहद लोकप्रिय होने की बात कही थी।
- मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम अपनी कूटनीतिक बैठकों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में 90 के दशक के बॉलीवुड गानों और भारतीय पॉप कल्चर का उपयोग कर भारतीय सिनेमा के प्रति अपनी चाहत जता चुके हैं।
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत यात्रा के दौरान मुंबई में मनोज बाजपेयी, शबाना आजमी, अनिल कपूर और ऋचा चड्ढा जैसी बॉलीवुड हस्तियों से मिले थे और उन्होंने भारतीय सिनेमा तथा कलाकारों की जमकर सराहना की थी।
- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बॉलीवुड सितारों और फिल्म निर्माताओं (जैसे आमिर खान, विद्या बालन, आशुतोष गोवारिकर) से मुलाकात कर भारतीय फिल्म उद्योग की तारीफ की और कहा कि इससे न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार मिलते हैं।
- इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारतीय संगीत और बॉलीवुड गानों के मु मुरीद रहे हैं और कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर भारतीय संस्कृति एवं संगीत की प्रशंसा कर चुके हैं।
- इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मुंबई में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच की तारीफ की थी।
- स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्विनी ने मुंबई में करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस से मुलाकात कर स्कॉटलैंड में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी।

Next Story