'तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से माफी मंगवाएं, नहीं तो अमेरिका से निपटने में सक्षम है इंडिया, पीएम मोदी से बोले केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की है कि फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आज होने वाली वन-टू-वन बैठक में तीन भारतीयों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाएं। वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप को साफ शब्दों में बताएं कि 140 करोड़ भारतीय इस घटना से बेहद नाराज हैं और भारत इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

'फ्रांस में ट्रंप को सुनाइए 140 करोड़ भारतीयों का संदेश'केजरीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आज आपकी फ्रांस में ट्रंप के साथ वन-टू-वन मीटिंग है। ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में बोल दीजिए कि मिसाइल हमले में हमारे तीन भारतीयों की निर्मम हत्या हुई है। उन्हें बता दीजिए कि 140 करोड़ भारतवासियों का गुस्सा और दुख अमेरिका तक पहुंचना चाहिए। भारत एक महान और शक्तिशाली देश है, जो अपने नागरिकों की हत्या पर चुप नहीं रहेगा।'

Next Story