सोनिया गांधी का बहनों अनुष्का और नादिया संग कैसा है बॉन्ड? किताब में भी जिक्र, जानें कहां रहती हैं दोनों

Newspoint
नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अपने परिवार का भी जिक्र किया है। किताब से पता चलता है कि सोनिया का अपनी बहनों के साथ कैसा बॉन्ड है। जब सोनिया बीमार पड़ी थीं डॉक्टर के मुंह से कैंसर की आशंका वाली बात ने ही उन्हें बुरी तरह से डरा दिया था। ऐसे में उन्हें इलाज कराने के लिए इटली जाना पड़ा। वहां उनका ऑपरेशन हुआ। जब तक सोनिया का ऑपरेशन चला और ट्रीटमेंट के बाद भी सोनिया की बहनें उनके साथ रहीं और उन्हें हिम्मत दिलाती रहीं। इससे पता चलता है कि सोनिया गांधी का अपनी बहनों के साथ बेहद पक्का और प्यार भरा बॉन्ड है। आइए आपको बताते हैं कि सोनिया गांधी की बहनें आखिर हैं कौन और कहां रहती हैं।

इटली में कहां से है सोनिया गांधी का वास्तादरअसल, इटली के उत्तरी भाग में पीडमोंट नाम का एक बेहद खूबसूरत इलाका है। इस इलाके में ही ओरबासानो नाम की एक नगरपालिका है। इस नगरपालिका क्षेत्र में ही सोनिया गांधी का पैतृक निवास है। इस शहर में ही सोनिया गांधी का जन्म हुआ। यहां 90 फीसदी लोग इटालियन कैथोलिक धर्म को फॉलो करते हैं। यहां ईसाई धर्म की कैथोलिक व्याख्या काफी सख्त है। सोनिया के पिता का नाम स्टेफानो माइनो ( Stefano Maino ) और माता का नाम पाओला माइनो (Paola Maino) है।

जानें क्या करती हैं सोनिया गांधी की दोनों बहनेंअगर सोनिया की बहनों की बात की जाए तो उनकी दो बहने हैं। एक उनसे बड़ी हैं तो दूसरी उनसे छोटी। सोनिया गांधी भाई-बहनों में मंझली हैं। बड़ी बहन का नाम अनुष्का है। अनु्ष्का ने इटली के ओरबासानो शहर में रहने वाले वाल्टर विंची (Walter Vinci) से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम अरुणा है। अनुष्का अपनी बेटी अरुणा के साथ मिलकर 'एथनिक' नाम की भारतीय उत्पादों की एक दुकान चलाती हैं। ओर्बासानो शहर में ही सोनिया की मां पाओला माइनो भी रहती हैं। वहीं, अगर सोनिया गांधी की छोटी बहन की बात की जाए तो उनकी छोटी बहन का नाम नादिया है। नादिया की शादी स्पेन के एक राजनयिक (Diplomat) से हुई है। सोनिया गांधी की छोटी बहन स्पेन में रहती हैं।

ऑपरेशन के वक्त सोनिया के साथ थीं दोनों बहनेंसोनिया गांधी ने अपनी किताब में खुद इस बात का जिक्र किया है कि जब उनके शरीर में कैंसर के लक्षण उभरकर सामने आए थे। तब ऑपरेशन के वक्त उनकी बहनें नादिया और अनुष्का भी उनके साथ थीं। बता दें कि सोनिया गांधी ने इटली में ही जाने-माने सर्जन डॉ. उम्बर्टो वेरोनेसी से अपना ऑपरेशन कराया था।

चुनावी अभियान के बीच भारत आई थीं मां पाओलासोनिया गांधी की मां पाओला और उनकी बहनें अक्सर भारत में उनसे मुलाकात करने आती रही हैं। साल 2004 में भी सोनिया गांधी की मां भारत आई थीं, तब मुश्किल चुनावी अभियान चल रहा था और उनकी मां उन्हें हिम्मत देने के लिए यहां आई थीं। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गंठबंधन को जीत मिलते ही सोनिया गांधी की मां वापस इटली लौट गई थीं।

कैसे हुई थी सोनिया और राजीव की मुलाकातदिलचस्प बात यह है कि सोनिया और राजीव गांधी एक ही कॉलेज में नहीं पढ़ते थे। राजीव गांधी इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज के छात्र थे। वह यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे थे। वहीं, सोनिया गांधी को ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया था और वह कैम्ब्रिज में ही एक छोटे से लैंग्वेज स्कूल में अंग्रेजी सीखती थीं। राजीव गांधी से सोनिया की मुलाकात एक सस्ते ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी। यहां अक्सर छात्र आते-जाते रहते थे। राजीव गांधी भी अपने चचेरे भाई के साथ यहां आते थे, जबकि सोनिया अपनी एक सहेली के साथ आती थीं।