Gen Z आंदोलन की सफलता से विपक्ष को मिलेगी सियासी जमीन? 2027 की जंग में युवा मुद्दा बन सकता है बड़ा हथियार
एनबीटी रिपोर्ट, नई दिल्लीः जंतर-मंतर से शुरू हुआ जेन Z आंदोलन जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पहुंचा तो विपक्ष के लिए यह सिर्फ सरकार विरोधी मुद्दा नहीं रहा बल्कि आने वाले चुनावों की राजनीति का संकेत भी बन गया।
युवा मुद्दों पर सरकार को घेरने का मौका
विपक्ष लंबे समय से बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर रहा है लेकिन इस आंदोलन ने इन मुद्दों को एक बड़े युवा असंतोष के रूप में सामने ला दिया। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के दल अब इसे इस नैरेटिव के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं कि परीक्षा सुधार, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकार की जवाबदेही से जुड़े बड़े राजनीतिक मुद्दे हैं।

Next Story