India Iran News: बिहार के गवर्नर सैयद अता हसनैन, MoS पबित्रा मार्गेरिटा करेंगे खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व

Newspoint
नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय संस्कार में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और केंद्रीय राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईरान ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक बुलावा भेजा था।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के लिए आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया था। लेकिन, न्यूज एजेंसी एएनआई ने ईरानी सूत्रों के हवाले से इसमें बिहार के गवर्नर और केंद्रीय राज्यमंत्री के शामिल होने की बात कही है।
Hero Image