'राहुल गांधी की उद्दंडता से देश नहीं चलेगा', नेता प्रतिपक्ष पर भड़की बीजेपी, कहा- गृह मंत्री के आदेश से गोली चलती है क्या?

Newspoint
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बीजेपी ने सदन की कार्यवाही बाधित होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार वार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि राहुल गांधी लगातार अपनी गोल पोस्ट बदलते रहे। उनकी उद्दंडता से देश नहीं चलेगा। कभी उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग उठाई। जब गृह मंत्री ने कहा कि मैं सदन में अपनी रखूंगा तो उन्होंने हाउस चलने नहीं दिया। बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल किए।
Hero Image

बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधीबीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार से अपनी बात सुनने की मांग कर रहे थे, लेकिन जब गृह मंत्री अमित शाह ने 24 घंटे बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही तो राहुल गांधी पीछे हट गए। उन्होंने राहुल गांधी पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया और झारखंड के रांची में छात्रों के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए।

'राहुल गांधी लापरवाह, गोल पोस्ट बदलते रहे'बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कई व्यक्तिगत राजनीतिक अटैक भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को राजनीतिक ज्ञान नहीं है। वे लापरवाह हैं और लगातार अपनी गोल पोस्ट बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से उन्होंने पीएम आवास का घेराव किया, वह निंदनीय है। मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी कई अहम मुद्दों पर चुप रहे। संसद में भी विपक्ष ने कई मुद्दों को जिक्र किया लेकिन चर्चा से भागता रहा।



मानसून सत्र में 12 विधेयक पाससंसद के मानसून सत्र में 12 विधेयकों पर विचार किया और उन्हें पारित या वापस किया गया। इनमें राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या इसके गान को दंडनीय बनाने संबंधी प्रावधान वाला राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाला सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 तथा केरल का नाम बदलकर केरलम् करने के प्रावधान वाला ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ विधेयक शामिल हैं।

20 जून से शुरू हुआ था संसद का मानसून सत्रसंसद का मानसून सत्र गत 20 जुलाई को आरंभ हुआ था। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण दोनों सदनों में लगातार गतिरोध बना रहा। चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा, दोनों ही सदनों में विपक्ष की नारेबाजी के चलते प्रश्नकाल ही नहीं समूचा सत्र प्रभावित हुआ। संसद परिसर में भी विपक्षी सांसदों ने प्रोटेस्ट किया।