वो सिर्फ धोखा.. ईरान-अमेरिका के बीच कूटनीतिक शह-मात के खेल से लकी बिष्ट ने उठाया पर्दा, बताया पर्दे के पीछे का सच
नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव, सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक बातचीत एक साथ चल रही हैं। एक तरफ दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मिसाइल कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और ईरान की जमी हुई संपत्तियों को लेकर भी खींचतान जारी है। हाल के दिनों में दोनों देशों ने एक अंतरिम समझौते की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, लेकिन कई बड़े मुद्दों पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है।

इसी बीच पूर्व भारतीय स्पाई और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा लकी बिष्ट ने प्लेटफॉर्म X पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी राय रखी है। लकी बिष्ट का दावा है कि जो तस्वीर दुनिया के सामने दिखाई जा रही है, उसके पीछे कहीं ज्यादा जटिल रणनीतिक खेल चल रहा है।
लकी बिष्ट ने क्या कहा?लकी बिष्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि ईरान आर्थिक राहत और जमी हुई संपत्तियों तक पहुंच के बदले अपने परमाणु ठिकानों और कार्यक्रम पर अधिक पारदर्शिता दिखाने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ईरान के भीतर से आ रही खबरें इससे अलग तस्वीर पेश करती हैं।

Next Story