धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले ही जंतर-मंतर पर 'विक्ट्री नाइट', रातभर चलता रहा जश्न

Newspoint
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: जंतर मंतर पर जीत का असली जश्न भले ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार दोपहर में मना हो, लेकिन उससे एक रात पहले भी यंगस्टर्स ने जमकर पार्टी की। शुक्रवार दोपहर बाद से ही जंतर मंतर पर यंगस्टर्स की तादाद बढ़ती जा रही थी। शाम ढलने के साथ जैसे ही वीकेंड की शुरुआत हुई, लगा जैसे पूरे दिल्ली-एनसीआर का यूथ वीकेंड एंजॉय करने और पार्टी करने के लिए जंतर मंतर पहुंच गया हो।
Hero Image