अरविंद केजरीवाल से कैलाश गहलोत तक, राजनीतिक परिवार की इन 5 बेटियों का कमाल, कोई इंजीनियर तो कोई ऑल इंडिया नं-1
नई दिल्ली: राजनीतिक परिवारों की अधिकांश बेटियां जहां माता-पिता की विरासत संभालने का काम कर रही हैं वहीं 5 बेटियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने दम पर अलग राह चुनकर परचम लहराया है। इन बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना दम दिखाया है। किसी ने आईआईटी तो कोई CUET-UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर चर्चा में आईं। इन बेटियों ने दिखा दिया कि वे अपने दम पर कुछ भी कर सकती हैं। उन्हें माता-पिता की विरासत की कोई जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह 5 बेटियां कौन हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई हैं...

देविना गहलोत (कैलाश गहलोत की बेटी) भाजपा विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत CUET-UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 लाकर कमाल कर दिया है । देविना ने 5 में से 3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए दमदार प्रदर्शन किया और उन्होंने दिखा दिया कि राजनीति में बिना जाए भी अपनी मेहनत के दम पर कुछ अलग किया जा सकता है।
अंजलि बिरला ( लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की छोटी बेटी अंजलि बिरला एक सिविल सेविका हैं। अंजलि बिरला ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की रिजर्व लिस्ट (आरक्षित सूची) में 66वीं रैंक हासिल की थी। वह भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा में अधिकारी हैं। उनकी बड़ी बहन आकांक्षा बिरला एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
हर्षिता केजरीवाल (अरविंद केजरीवाल की बेटी)
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल एक उद्यमी बन गई हैं और 'बेसिल' नामक हेल्थ-टेक स्टार्टअप की सह-संस्थापक और सीईओ हैं। अप्रैल 2021 में हर्षिता ने अपने कॉलेज मित्र और वर्तमान में पति संभव जैन के साथ मिलकर इस हेल्थ स्टार्टअप की शुरुआत की थी।
यह स्टार्टअप ऑटोमेशन और कियोस्क (kiosks) के जरिए ताजा और पौष्टिक भोजन व पेय पदार्थ नेटवर्क तैयार करने का काम करता है। हर्षिता पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। उन्होंने साल 2014 में 'JEE Advanced' परीक्षा पास की और फिर बाद में IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया था।

Next Story