'नेहरू ... अपनी बात पर कायम हूं', एडविना माउंटबेटन, मथाई की किताबों का हवाला दे क्या बोले निशिकांत दुबे
नई दिल्लीः लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ से खूब हंगामा देखने को मिला। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में दिए बयान पर हंगामा हुआ। कांग्रेस की तरफ से हंगामा होने पर बीजेपी सांसद ने नेहरू पर लिखी किताबों का हवाला दिया और कहा कि वह अपने बयान पर अडिंग हैं और वह दावे को सत्यापित कर सकते हैं।
किस बात पर हुआ हंगामाअसल में, केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर दिए बयान पर हंगामा होने लगा। बीजेपी सांसदों के हंगामे पर कांग्रेस सदस्यों ने निशिकांत दुबे के नेहरू पर दिए बयान पर सवाल उठाने लगे। कांग्रेस सांसदों का कहना था कि नेहरू को लेकर निशिकांत दुबे के बयान का आधार क्या है।

एडविना माउंटबेटन की किताब का दिया हवालानिशिकांत दुबे ने कहा, 'मैंने एडविना माउंटबेटन की किताब, नेहरू जी के सचिव मथाई जी की किताब और पद्मजा नायडू के पत्रों के संकलन में जो लिखा है वही कहा है। यदि किताब को नेहरू गांधी परिवार ने चैलेंज नहीं किया, बैन नहीं किया तो मुझे क्यों रोकते हैं? मैं को किताब की बात बोल रहा हूं।'
राहुल गांधी पर साधा निशानाइससे पहले निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के हाथों कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि वह उन्हें इस पद से हटाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव लाने का प्रयास करेंगे। गोड्डा से सांसद दुबे ने कहा कि वह सरकार से 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, उनके सहयोगियों और उनके कथित गुप्त समझौतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आग्रह भी करेंगे।

Next Story