आसमान में भारत का नया शिकारी! तेजस Mk1A की एंट्री से दुश्मनों की बढ़ेगी मुश्किल, क्या है खास?
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के पुराने पड़ते लड़ाकू विमानों और घटते स्क्वाड्रन की चुनौती के बीच स्वदेशी तेजस Mk1A से बड़ी उम्मीदें हैं। सालों की देरी के बाद मार्च 2027 तक इसके पहले स्क्वाड्रन की मिलने की उम्मीद है। यह सिर्फ तेजस का नया वर्जन नहीं, बल्कि पहले से ज्यादा आधुनिक रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और डिजिटल तकनीक से लैस लड़ाकू विमान है। सवाल यह है कि Mk1A में ऐसा क्या बदला है, जो इसे मूल तेजस Mk1 से ज्यादा सक्षम बनाता है और भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाने में इसकी क्या भूमिका होगी?

AESA रडार से दुश्मन पर रहेगी पैनी नजरतेजस Mk1A में सबसे अहम बदलाव इसका एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) रडार है। मूल तेजस Mk1 में मैकेनिकल स्कैन्ड मल्टीमोड रडार का इस्तेमाल होता था। पुराने रडार में एंटीना को भौतिक रूप से घुमाकर अलग-अलग दिशाओं में निगरानी करनी पड़ती थी। इसके उलट AESA रडार बिना एंटीना घुमाए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रडार बीम की दिशा बदल सकता है। इससे विमान को एक साथ कई लक्ष्यों की निगरानी और ट्रैकिंग करने में मदद मिलती है। दुश्मन के विमान का पहले पता लगने से पायलट को खतरे का आकलन करने और जवाबी रणनीति तय करने के लिए अधिक समय मिल सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से मिलेगी सुरक्षाMk1A में अपग्रेडेड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट दिया गया है। इसमें दो प्रमुख सिस्टम हैं। पहला रडार वार्निंग रिसीवर (RWR), जो दुश्मन के रडार से निकलने वाले संकेतों की पहचान कर पायलट को संभावित खतरे की जानकारी देता है।
इसके अलावा विमान में कई अन्य उपकरण भी अपग्रेड किए गए हैं:

- दूसरा एडवांस्ड सेल्फ प्रोटेक्शन जैमर (ASPJ) है। यह दुश्मन के रडार की ट्रैकिंग क्षमता में बाधा डालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक्टिव फेज्ड ऐरे और डिजिटल रेडियो फ्रीक्वेंसी मेमोरी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसका मकसद विमान को आधुनिक रडार आधारित खतरों से बेहतर सुरक्षा देना है।
- DRDO ने फरवरी 2024 में बताया था कि Mk1A के लिए विकसित डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर को एक प्रोटोटाइप में शामिल कर सफल उड़ान परीक्षण किया गया। नए कंप्यूटर में बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता दी गई है, जिससे विमान के नियंत्रण और संचालन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा विमान में कई अन्य उपकरण भी अपग्रेड किए गए हैं:
- डिजिटल मैप जनरेटर: मिशन से जुड़ी भौगोलिक जानकारी उपलब्ध कराता है।
- रेडियो अल्टीमीटर: जमीन से विमान की ऊंचाई मापने में मदद करता है।
- कंबाइंड इंटेरोगेटर एंड ट्रांसपोंडर: मित्र विमानों की पहचान और संबंधित सिस्टम के साथ जानकारी साझा करने में मदद करता है।
- BVR मिसाइल क्षमता: विमान को नजरों की पहुंच से बाहर मौजूद हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता देती है।
- हवा में ईंधन भरना: एयर टू एयर रिफ्यूलिंग से विमान की परिचालन क्षमता बढ़ती है।
- हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले: पायलट को जरूरी उड़ान और मिशन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराता है।
- मल्टीमोड एयरबोर्न रडार: अलग-अलग परिचालन जरूरतों के मुताबिक निगरानी में मदद करता है।
- हालांकि, HAL को पहले विमानों की डिलीवरी मार्च 2024 से शुरू करनी थी, लेकिन GE एयरोस्पेस के F404 इंजनों की सप्लाई समेत कई कारणों से इसमें देरी हुई। अब मार्च 2027 तक पहला स्क्वाड्रन मिलने की उम्मीद है। इन विमानों की तैनाती से वायु सेना को स्वदेशी लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाने और पुराने विमानों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
Next Story