F-35: पहली बार भारत में गरजेंगे 5वीं पीढ़ी के अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट, IAF की 'तरंग शक्ति' में राफेल के साथ दिखेंगे

Newspoint
नई दिल्ली: पहली बार भारत के आसमान में पांचवीं पीढ़ी के अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 अपना शक्ति प्रदर्शन करते नजर आएंगे। भारतीय वायु सेना की 'तरंग शक्ति एक्सरसाइज' में अमेरिकी एयर फोर्स की ओर से एफ-35 को शामिल किए जाने की संभावना है। राजस्थान के जोधपुर में 26 सितंबर से 12 सितंबर तक एयर फोर्स का यह युद्धाभ्यास होने वाला है, जिसमें 9 देशों की वायु सेना शामिल होने वाली है।
Hero Image


इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से एचटी ने यह रिपोर्ट दी है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा कि अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट भारत में होने वाले युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। वैसे यह स्टील्थ फाइटर जेट बेंगलुरु में आयोजित हुए 2025 और 2023 के एयरो इंडिया शो में जरूर नजर आ चुके हैं।



जोधपुर में होगा तरंग शक्ति 2026 भारतीय वायु सेना ने एक्स पर 'तरंग शक्ति एक्सरसाइज' के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 'तरंग शक्ति 2026 एक्सरसाइज भारत के प्रमुख मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज के रूप में लौट रहा है, जो ग्लोबल एयर फोर्सेज को उच्च स्तरीय संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास के लिए एक साथ लाएगा। हमारे साथ बने रहें, क्योंकि बेहतरीन पायलट आसमान में उड़ान भरने वाले हैं।'


तरंग शक्ति में शामिल होने वाले देश
  • तरंग शक्ति युद्धाभ्यास में भारत और अमेरिकी वायु सेनाओं के साथ फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका की एयर फोर्स भी शामिल होने वाली हैं।
  • इनके अलावा तरंग शक्ति में 30 देश ऑब्जर्वर की भूमिका में शामिल होंगे।
  • इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी एफ-35 के अलावा एफ-16,एफ-18, राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ और मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ए-400 भी शामिल होने वाले हैं।

तरंग शक्ति में इंडियन एयर फोर्स के विमान