चीन-PAK की उड़ेगी नींद, भारत ने 'ब्रह्मोस' का प्रोडक्शन 20% बढ़ाया, जानें 'लखनऊ' का क्यों है विशेष योगदान
नई दिल्ली: पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा देने वाली ब्रह्मोह मिसाइल का प्रोडक्शन भारत में 20 फीसदी तक बढ़ गया है। ऐसे में चीन भी इस बारे में जानकर परेशान हो सकता है। क्योंकि ब्रह्मोस की ताकत का अंदाजा पूरी दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लग चुका है। बता दें कि रूस-भारत का जॉइंट वेंचर 'ब्रह्मोस एयरोस्पेस' भारत के DRDO और रूस की NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक जॉइंट वेंचर के तौर पर स्थापित किया गया था। कंपनी विश्व-स्तरीय ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का डिजाइन, डेवलपमेंट और प्रोडक्शन करती है, जिसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों और जमीनी प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है।

Next Story