ईरान युद्ध के बीच अबू धाबी में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, UAE-फ्रांस संग की त्रिपक्षीय मीटिंग, MEA प्रवक्ता ने बताया क्या हुई बात
नई दिल्ली: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी में आयोजित भारत-UAE-फ्रांस त्रिपक्षीय मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान विक्रम मिस्री की मुलाकात यूएई की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों की मिनिस्ट्री के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स से मुलाकात की। इस त्रिपक्षीय बैठक को लेकर MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अहम अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान AI, अंतरिक्ष और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई।

रीम अल हाशिमी और मार्टिन ब्रिएंस के साथ विक्रम मिस्री की वार्ता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, 'विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने UAE की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों की मिनिस्ट्री के महासचिव मार्टिन ब्रिएंस के साथ अहम बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अबू धाबी में आयोजित भारत-UAE-फ्रांस त्रिपक्षीय बैठक में भाग लिया। इस दौरान उनकी वार्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अंतरिक्ष और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग पर केंद्रित रहीं। इस बात पर सहमति बनी कि त्रिपक्षीय सहयोग को एक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।'
यूएई दौरे पर विक्रम मिस्री, यूएई की महिला संग की द्विपक्षीय बात
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को अबू धाबी में यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों की राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-यूएई के व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायरे की समीक्षा की और आगे सहयोग बढ़ाने के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। MEA ने बताया कि उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
लगातार करीब आ रहे यूएई और भारत
इससे पहले इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुजैरा (यूएई) में हुए हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि आम लोगों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना 'अस्वीकार्य' है। पीएम मोदी ने यूएई के साथ भारत की एकजुटता जताई और कहा कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति से शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।
पीएम मोदी ने हाल ही में किया था ये ट्वीट
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'यूएई पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल अस्वीकार्य है। भारत, यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।'

Next Story