'अमानवीय, दिगाग में सिर्फ यही बात आ रही', दलित छात्र के सुसाइड पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर को बुरी तरह फटकारा, कहा- संदेश जाना जरूरी
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल के कन्नूर डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एम. कोडंडा राम की अपील खारिज कर दी। डॉ. एम. कोडंडा राम पर दलित छात्र नितिन राज पर मौखिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है जिसने इस साल अप्रैल में सुसाइड कर लिया है।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की एक बेंच ने कहा कि प्रोफेसर का बर्ताव अमानवीय है और यह बात जोर देकर कहा कि उन्हें नतीजों का सामना किए बिना नहीं छोड़ा जा सकता है। बेंच ने कहा कि, 'अभी सिर्फ अमानवीय शब्द दिमाग में आ रहा है। वह अपने छात्रों को कैसे संबोधित करते हैं?'

उत्पीड़न से परेशान होकर दलित छात्र ने किया सुसाइड
सत्र अदालत ने जमानत देने से किया मना
सुप्रीम कोर्ट में आरोपी प्रोफेसर की दलीलप्रोफेसर राम कोडंडा की तरफ से सीनियर एडवोकेट दामा शेषद्रि नायडू सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बेंच के सामने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल और मृतक छात्र के बीच हुई कथित घटना और आत्महत्या की तारीख के बीच एक महीने का अंतर था। नायडू ने दलील दी, 'मान लीजिए कि किसी खास दिन उन्होंने छात्र को अपमानित किया। एक महीने बाद, आत्महत्या से एक घंटे पहले, एक दूसरे प्रोफेसर ने प्रिंसिपल से शिकायत की कि छात्र ने उस प्रोफेसर को गारंटर बनाकर एक ऐप से लोन लिया है। उसे प्रिंसिपल के कमरे में बुलाकर डांटा-फटकारा गया। प्रोफेसर वाली घटना एक महीने पहले हुई थी। लोन ऐप वाली परेशानी आत्महत्या से एक घंटे पहले हुई। उसने जाति के बारे में कुछ नहीं कहा। इसलिए SC/ST एक्ट लागू नहीं होता। इसका उन प्रोफेसरों पर बुरा असर पड़ेगा जो अनुशासन बनाए रखना चाहते हैं।'

- असल में, केरल में डेंटल कॉलेज के छात्र नितिन राज ने 10 अप्रैल को कॉलेज के पास एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मरने से पहले नितिन राज को डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर ने जाति के नाम पर उसे उत्पीड़ित किया।
- डेंटल कॉलेज में डिपार्टमेंट के हेड डॉ. राम इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। नितिन राज के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉ. राम और दो अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत अपराधों का मामला दर्ज किया है।
सत्र अदालत ने जमानत देने से किया मना
- डॉ. राम कोडंडा और एक अन्य आरोपी प्रोफेसर डॉ. संगीता नाम्बियार ने पहले अग्रिम जमानत के लिए सत्र अदालत में अपील दायर की थी। लेकिन सत्र अदालत ने 25 अप्रैल को डॉ. नाम्बियार को राहत दी, वहीं डॉ. राम को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।
- इसके बाद प्रोफेसर कोडंडा राम ने हाई कोर्ट का रुख किया, जिसने 19 जून को उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रोफेसर राम कोडंडा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की।

Next Story