'राहुल गांधी कांग्रेस के फेल्ड प्रोडक्ट', PM मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले- विदेश जाकर भारत की छवि कर रहे धूमिल

Newspoint
नई दिल्ली: वोट चोरी और एसआईआर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा, कि जब दुनिया नई वैश्विक व्यवस्था की तलाश कर रही है, तब कुछ लोग भारत में अव्यवस्था फैलाने का सपना देख रहे हैं।

NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में गुरुवार को संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस कब तक अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी? पीएम मोदी ने कहा, एक साल में श्रीहरिकोटा से उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की नाकाम कोशिश करती है।
Hero Image

'युवा सांसदों के साथ अन्याय कर रही कांग्रेस'अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को 'परजीवी' करार दिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस संसद नहीं चलने देती, क्योंकि उसे डर है कि कहीं दूसरों को मौका न मिल जाए। कांग्रेस लाइमलाइट में सिर्फ एक ही नेता को रखना चाहती है। ऐसा करके वह विपक्ष के युवा सांसदों के साथ भी बहुत अन्याय करती है।'


'विदेश जाकर भारत को कर रहे बदनाम'देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। आज जब दुनिया में इतनी अव्यवस्था है, तो एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए। लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने पर तुले हुए हैं। ये लोग विदेशों में जा-जाकर भारत को बदनाम करते हैं। विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं। पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।'

राहुल गांधी पर साधा निशानाप्रधानमंत्री के भाषण में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे राजनीतिक हमले देखने को मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बंधक बनाने जैसी स्थिति पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उनके 'फेल प्रोडक्ट' वाले तंज को राहुल गांधी पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल पर कसा तंजवहीं पीएम मोदी द्वारा राहुल गांधी भारतीय राजनीति के फेल प्रोडक्ट' पर दिए गए बयान पर बीजेपी प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी जमकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, टसत्ता से बाहर रहते हुए 'जल बिन तड़पती मछली' जैसी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र सत्ता में रहते हुए लूट-खसोट करना, समाज में फूट डालना और भारतीय धर्म व संस्कृति के प्रति दिल में घृणा है। इसके ड्राइविंग इंजन दुर्भाग्य से देश में विपक्ष के नेता भी हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, शायद देश से कहीं ज्यादा कांग्रेस पार्टी के लिए, क्योंकि वह इस समय देश से चंपत होकर, सूत्रों के अनुसार चंपा में विचरण कर रहे हैं। चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है। वे देश और अपनी खुद की पार्टी, दोनों के लिए एक पहेली बन गए हैं। जहां प्रधानमंत्री मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड उपलब्धियों से भरा है, वहीं राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के लिए समस्याओं से भरा हुआ है। आज, कांग्रेस पार्टी ने न केवल अपने भविष्य को खतरे में डाला है, बल्कि देश के संवैधानिक ढांचे को भी दांव पर लगा दिया है।ट

सत्ता से बाहर रहते हुए 'जल बिन तड़पती मछली' जैसी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र सत्ता में रहते हुए लूट-खसोट करना, समाज में फूट डालना और भारतीय धर्म व संस्कृति के प्रति दिल में घृणा है। इसके ड्राइविंग इंजन दुर्भाग्य से देश में विपक्ष के नेता भी हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, शायद देश से कहीं ज्यादा कांग्रेस पार्टी के लिए, क्योंकि वह इस समय देश से चंपत होकर, सूत्रों के अनुसार चंपा में विचरण कर रहे हैं। चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है। वे देश और अपनी खुद की पार्टी, दोनों के लिए एक पहेली बन गए हैं। जहां प्रधानमंत्री मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड उपलब्धियों से भरा है, वहीं राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के लिए समस्याओं से भरा हुआ है। आज, कांग्रेस पार्टी ने न केवल अपने भविष्य को खतरे में डाला है, बल्कि देश के संवैधानिक ढांचे को भी दांव पर लगा दिया है।'