'BJP-EC के चोर बाजार में जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम', बंगाल के मुख्य सचिव की नियुक्ति पर राहुल गांधी का पोस्ट
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अब इस मामले पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी और निर्वाचन आयोग के 'चोर बाजार' में जो जितनी बड़ी चोरी करेगा, उसे उतना बड़ा इनाम मिलेगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'भाजपा-चुनाव आयोग के 'चोर बाजार' में जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।

चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं: जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, नियुक्तियों से साबित होता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं था और उसने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया। उन्होंने इसे चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत बताया और कहा कि इस मिलीभगत को छिपाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है।
27 लाख लोगों को वोट से किया गया वंचित: कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 27 लाख लोगों को वोट देने से वंचित कर दिया गया। मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा रणनीतिक तरीके से लागू की गई ताकि भाजपा को चुनावी लाभ मिल सके।
जयराम रमेश ने कहा कि अब इस मिलीभगत को गुप्त या छुपाने का कोई प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। ये नियुक्तियां इस बात के प्रमाण हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं था और उसने केवल भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया। पूरे राज्य में 27 लाख लोगों को मतदान से वंचित रखते हुए चुनाव कराए गए। यह चुनाव आयोग द्वारा भाजपा को चुनावी लाभ दिलाने के लिए चतुराई से किया गया था।
मनोज कुमार को नियुक्त किया गया मुख्य सचिव

- बंगाल के राज्यपाल ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर कहा, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल एवं गृह एवं पहाड़ी मामलों (चुनाव) विभाग के पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
- हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मनोज कुमार अग्रवाल की अहम भूमिका रही। मनोज अग्रवाल को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के बाद विपक्ष एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है।
- मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और चुनाव आयोग ने उन्हें तीन नामों के पैनल में से मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद के लिए प्राथमिकता दी थी। इसके पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पोल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को राज्य के नए और नौवें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया। 7 मई को चुनाव आयोग ने सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस ऑब्जर्वर को उनकी चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था।
- शनिवार को सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सब्रता गुप्ता को उनका सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की। सुब्रत गुप्ता 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वे तकनीकी विशेषज्ञ (टेक्नोक्रेट) हैं और आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं। विशेष पोल ऑब्जर्वर के रूप में उन्हें चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग के लिए सराहा गया था।
Next Story