चाबहार हमले से खुश 'पाकिस्तानी', 600 मिलियन डॉलर राख होने का दावा, भारत से जवाब- उतने के तो कुल्हड़ तोड़ देते हैं

Newspoint
नई दिल्ली: ईरान के चाबहार पोर्ट को अमेरिका लगातार निशाना बना रहा है। हमले की वजह से भारत को हो रहे नुकसान का दुश्मन जश्न मनाने में लगे हैं। उन्हें लग रहा है कि अब तो भारत की अर्थव्यवस्था हिल जाएगी। ऐसे मंसूबे पालने वालों को भारत से तगड़ा जवाब मिला है। वे हमारी चिंता न करें, जितना नुकसान होगा, उससे कहीं ज्यादा तो हम चाय पीकर कुल्हड़ तोड़ देते हैं।

ईरान के खिलाफ अमेरिका जो अब हमले कर रहा है, उसमें चाबहार बंदरगाह भी निशाने पर है। इस बंदरगाह से भारत का सीधा हित जुड़ा है। भारत ने इसपर बहुत ज्यादा पैसा लगाया है और यह हमारे सामरिक रणनीति के लिए भी महत्वपूर्ण है। चाबहार में हमले की वजह से पाकिस्तानी और पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल खूब उत्साहित हैं। वह भारत के नुकसान को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं।
Hero Image