केंद्र का बड़ा फैसला, बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को औपचारिक समारोहों के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा देने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के सार्वजनिक अनुभाग की ओर से 24 जून को जारी किए गए ज्ञापन में बताया गया है कि यह दर्जा व्यक्तिगत आधार पर दिया गया है। हालांकि, इससे भारत सरकार की टेबल ऑफ प्रिसिडेंस में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

Next Story