स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मिली बम की धमकी, निशाने पर दिल्ली हाईकोर्ट सहित 6 जगहें; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Newspoint
नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बम धमाके की धमकी मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट को मिले एक ई-मेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। हाई कोर्ट परिसर सहित विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

अन्य रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट, झंडेवालान बिल्डिंग सहित छह जगहों पर बम विस्फोट की धमकी मिली है। ईमेल पर मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Hero Image


कहां कहां बम की धमकी दी गई, फायर ब्रिगेड ने बतायादिल्ली पुलिस के मुताबिक फायर कंट्रोल रूम को दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा दिल्ली कैंट SDM ऑफिस में सुबह 11:18 बजे, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर 11: 32 बजे, जामनगर हाउस पर 11:40 बजे, साकेत एसडीम ऑफिस पर 11:42 बजे, झंडेवालान पर 11:57 बजे बम विस्फोट की धमकी मिली थी। इन सभी जगहों पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर छानबीन कर रही है।

बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा कि बम की धमकी झूठी लग रही है। सब कुछ नियंत्रण में है। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं। अभी कोई खतरा नहीं है।

वहीं धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान तेज और सख्त कर दिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस की तलाशी अभियान में अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है।