'चाबहार पोर्ट पूरी तरह सुरक्षित, टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं', ईरान में अमेरिकी हमलों के बीच भारत का बड़ा बयान
नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान में कई पुलों, बिजली ढांचे और भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर स्थित एक टावर को निशाना बनाया, जो ढह गया। अमेरिकी हमलों के बाद अब भारत ने स्पष्ट किया है कि कहा कि अमेरिकी हमले में चाबहार बंदरगाह के टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
नई दिल्ली में शुक्रवार को हुई विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने इन हवाई हमलों से जुड़ी खबरें देखी हैं, लेकिन चाबहार पोर्ट का टर्मिनल पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

चाबहार बंदरगाह के कामकाज पर क्या बोला विदेश मंत्रालय
जब उनसे अमेरिकी सेना की ओर से चाबहार को निशाना बनाने और हमलों का पोर्ट के कामकाज पर असर के बारे में पूछा गया तो जायसवाल ने कहा, 'चाबहार के बारे में अगर आप इस मामले को देख रहे हैं तो पहले अमेरिका की तरफ से एक छूट दी गई थी। वह कुछ समय पहले खत्म हो गई। उसके बाद से हम इस मुद्दे को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। जहां तक हमले की बात है, हमने भी ऐसी खबरें देखी हैं, लेकिन हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि चाबहार का टर्मिनल किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।'
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लगातार हवाई हमलों के बीच एक टावर गिरता हुआ दिखाई दे रहा था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह तस्वीर किस जगह की है।
पिछले साल अक्टूबर में भारत को ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट मिली थी, जिसकी अवधि 29 अप्रैल तक थी।
'चाबहार पोर्ट भारत ईरान के सहयोग का प्रतीक'

Next Story