'जिन्ना की कब्र, लाहौर की सेवईं-बिरयानी' पर सुधांशु त्रिवेदी का सुप्रिया श्रीनेत को 'शांति का मसीहा, हाफिज साहब' से जवाब, 'जंग' आरपार

Newspoint
नई दिल्ली: राष्ट्रवाद, वंदे मातरम और दिमागी नक्सल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी जंग चरम पर पहुंच गई है। बीजेपी ने जहां 15 अगस्त के बाद से वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस को लगातार घेरा है तो वहीं कांग्रेस भी भड़क गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि कांग्रेस को BJP से राष्ट्रवाद पर, राष्ट्रीय ध्वज पर, राष्ट्रीय गान पर और राष्ट्रीय गीत पर कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। उन्होंने कहा-कांग्रेस ने तिरंगा तब उठाया जब तिरंगा उठाने पर अंग्रेज़ों की गोलियां खानी पड़ती थीं और वंदे मातरम् गाने पर अंग्रेजों की जेल जाना पड़ता था। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले UPA शासन में गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल पर खुद को दिमागी नक्सल कहने पर बीजेपी ने पार्टी को जमकर सुनाया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस को सुना डाला। उन्होंने पूछ लिया-मनमोहन सही थे या चिदंबरम।
Hero Image