महिला पत्रकार के गंभीर आरोप, पार्टी सांसद पर रेप केस, 'स्मैश पैट्रियार्की' का नारा देने वाले राहुल गांधी की राजनीति मुश्किल में?

Newspoint
नई दिल्लीः इंडिया अलायंस के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक प्रेग्नेंट महिला पत्रकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि राहुल गांधी ने मार्च के दौरान उन्हें धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गईं। विवाद के बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक ओर राहुल गांधी 'स्मैश द पैट्रियार्की' की बात करते हैं और दूसरी ओर, महिला पत्रकार को धक्का देते हैं। शिकायत पर कहा जाता है कि महिला है और प्रेग्नेंट है तो घर में रहे, क्या यही राहुल गांधी की 'स्मैश द पैट्रियार्की' है, वहीं दूसरी ओर, उनकी ही पार्टी के सांसद पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। यह सांसद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम हैं। इन दो घटनाओं से कम से कम स्मैश द पैट्रियार्की का नारा देने वाले राहुल गांधी की राजनीति मुश्किल में दिख रही है।
Hero Image

महिला पत्रकार ने भी राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाए हैं। धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली पत्रकार ऋचा पराशर का कहना है कि राहुल गांधी एक तरफ पैट्रियार्की खत्म करने की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ पूरी पार्टी का रवैया अलग नजर आता है।



बहरहाल, कांग्रेस काअभी तक इन मामलों पर कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर कांग्रेस पूरजोर तरीके से इन मुद्दों को संबोधित नहीं कर रही है तो इससे उसकी मंशा पर सवाल खड़े होंगे।


कांग्रेस सांसद पर एक्शन की मांगबहरहाल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इन मुद्दों पर आक्रामक नजर आ रही है। बीजेपी की महिला सांसदों ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और जेएनयू में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति मुर्मू से जेएनयू में प्रोफेसर अकोइजम के कथित यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कराएंगी।


जानें कांग्रेस सांसद पर लगे आरोप का पूरा मामला
  • जेएनयू ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद पिछले सप्ताह अकोइजम को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। वह जेएनयू के ‘स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज’ के अंतर्गत ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम’ में प्रोफेसर थे।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मई में कम से कम 11 छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराईं थीं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि अकोइजम ने मुलाकात के बहाने छात्राओं को परिसर स्थित अपने घर बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि वह कक्षा में अश्लील और अनुचित बातें करते थे।

महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की , बीजेपी हमलावरसुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष के मार्च के दौरान महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की मामले में राहुल गांधी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला पत्रकार का आरोप है कि मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उसे धक्का दिया। वहीं इस मसले पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी के आचरण को शर्मनाक और पूरी तरह से अमर्यादित बताया।



किसी कांग्रेस कार्यकर्ता ने पत्रकार की मदद नहीं कीः बीजेपीइससे पहले, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अस्पताल में भर्ती गर्भवती पत्रकार से मुलाकात की। प्रदीप भंडारी ने कहा, 'उन्होंने (महिला पत्रकार) हमें बताया कि कैसे राहुल गांधी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। वह उनसे सवाल भी नहीं पूछ रही थीं, बस विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं। उसके बाद कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता ने पत्रकार की मदद नहीं की।' भंडारी ने आरोप लगाया, 'राहुल गांधी, जो हमेशा 'पितृसत्ता को खत्म करने' की बात करते हैं, उन्होंने खुद गुंडों जैसा व्यवहार किया। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धक्का दिया।'


बैकफुट पर कांग्रेस, बताया-मनगढ़ंत कहानियांवहीं महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की के आरोप पर सफाई देनी पड़ रही है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि बीजेपी की रणनीति किसी भी तरह राहुल गांधी पर आरोप लगाने की है। राहुल गांधी की एक पहचान महिलाओं के प्रति सम्मान है। कल (मार्च के दौरान) भी वह एक युवा नेता नेहा बोरा और प्रियंका गांधी का ख्याल रख रहे थे। इन सब बातों से साफ हो जाता है कि महिलाओं के प्रति राहुल गांधी का नजरिया क्या है और यह भी साफ है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं।

जेबी माथेर ने कहा कि बीजेपी मनगढ़ंत कहानियां बना रही है और नैरेटिव गढ़ रही है, क्योंकि उनके पास राहुल गांधी, कांग्रेस, 'इंडिया' ब्लॉक और लोगों द्वारा रखी गई मुख्य बात का जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। वहीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।