ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइए.., डोनाल्ड ट्रंप से बोली कांग्रेस, EVM और SIR पर भी 'प्यार' भरा संदेश

Newspoint
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनाव आयोग की व्यवस्था की तारीफ क्या की, कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। ट्रंप ने जिस तरह से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र किया है, उससे तो कांग्रेस आपे से बाहर हो गई है। पार्टी के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए डोनाल्ड ट्रंप से यहां तक कह दिया है कि वे हमेशा के लिए सीईसी ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाएं।
Hero Image