CJP Protest में RAF की कार्रवाई पर उठे सवाल; चीफ ने माना, गलत था अधिक बल का इस्तेमाल
नई दिल्ली: 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स-CRPF की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की कार्रवाई को इसकी चीफ ने ट्रेनिंग के खिलाफ माना है। RAF की चीफ IG सीमा धुंधिया का मानना है कि फोर्स का ऐक्शन संतोषजनक नहीं था।
सूत्रों का कहना है कि IG ने 22 जुलाई को RAF कंपनियों के कमांडरों और संबंधित कमांडेंट के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस में इस पर गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने जवानों की ओर से छात्रों पर अनावश्यक रूप से इस्तेमाल किए गए अधिक बल प्रयोग को एकदम गलत बताया। सूत्रों का कहना है कि मीटिंग में IG ने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ विडियो में RAF जवानों द्वारा भीड़ से अलग हो चुके लोगों पर बल प्रयोग किया गया। उन्हें जानबूझकर गिराया गया। बैरिकेड से बाहर जा रहे लोगों को पीटा गया। यह RAF की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रसीजर (SoP) के उलट था।

केस वापसी पर पुलिस को निर्देश का इंतजारNEET पेपर लीक में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के केंद्र के आश्वासन के बाद आगे की कार्यवाही के लिए आधिकारिक दिशा-निर्देश का दिल्ली पुलिस को इंतजार है। 20 जुलाई को विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में अलग-अलग थानों में अब तक 15 FIR दर्ज की गई है।
दिपके ने समर्थकों को शुक्रिया कहाधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों के नाम विडियो संदेश जारी कर उन्हें शुक्रिया कहा। आंदोलन की सफलता पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि 37 दिनों के संघर्ष के बाद पहली बार वह बिना किसी तनाव के अपने घर में सो पाए।

Next Story