Raghav Chadha: 'राघव सर...आपका तो बोलना ही चला गया', बीजेपी में गए राज्यसभा सांसद को NEET पेपर लीक में सवाल नहीं उठाने पर झेलना पड़ा तंज

Newspoint
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहले सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहते थे। वह अक्सर अपने आम लोगों के पक्ष में सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैं। मगर, इन दिनों वह सुर्खियों से गायब से हो गए हैं। खासकर तब जब NEET पेपर लीक मामले में देश में जब इतना हंगामा हो रहा है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनसे ही कुछ सवाल करते दिख रहे हैं।
Hero Image



राघव पर कसा तंज, आपका बोलना ही चला गया
सोशल मीडिया पर चल रहे कई वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि कुछ रिपोर्टर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से नीट पेपर लीक को लेकर सवाल कर रहे हैं। वायरल वीडियो में रिपोर्टर्स उनसे व्यंग्यात्मक लहजे में नीट पेपर लीक मामले में सवाल करते हैं-'राघव सर, कुछ तो बोल दीजिए। आपका तो बोलना ही चला गया।' इस पर राघव चड्ढा कहते हुए नजर आते हैं-'बस अब बंद कर दो कैमरा।' दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 18 जून का है।