जापान की प्रधानमंत्री का गुवाहाटी दौरा रद्द, अब इस शहर में पीएम मोदी के साथ करेंगी अहम बैठक

Newspoint
नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का गुवाहाटी का दौरा रद्द कर दिया गया है। यह समिट मूल रूप से 1 से 3 जुलाई के बीच गुवाहाटी में होनी थी, लेकिन अब यह देश की राजधानी नई दिल्ली में होगी। इस बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, जिसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के लिए एक बड़ा झटका बताया है। राज्य को उम्मीद थी कि इस दौरे से जापान से निवेश आकर्षित करने और आर्थिक संबंध मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Hero Image